पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान रोहतक निवासी प्रिंस, नितिन व झज्जर निवासी सन्नी के रूप में बताई। पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने छब्बीस दिसंबर की रात वधावाराम कॉलोनी में घर के बाहर गली में खड़ी एक ई रिक्शा चोरी करना स्वीकारा किया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन तीनों ने मिलकर शार्टकट तरिके से पैसे कमाने व लग्जरी लाइफ जीने के लिए ई रिक्शा चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पानीपत। पानीपत पुलिस ने वधावाराम कॉलोनी में घर के बाहर से ई रिक्शा चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने फ्लाई ओवर पुल के नीचे बीबीएमबी कट से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रोहतक निवासी प्रिंस, नितिन व झज्जर निवासी सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस टीम को शुक्रवार देर शाम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि जीटी रोड फ्लाई ओवर पूल के नीचे बीबीएमबी कट पर संदिग्ध किस्म के तीन युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है।













