BREAKING NEWS

शहीद के घर पहुंचे मुख्यमंत्री, परिवार संग किया भोजन

शहीद के घर पहुंचे मुख्यमंत्री, परिवार संग किया भोजन

डेगाना/जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को रात्रि चौपाल के उपरांत डेगाना के तिलानेश गांव के शहीद ग्रेनेडियर मोडाराम खटकड़ के निवास पर शहीद के परिजनों के साथ भोजन किया।

इस अवसर पर उन्होंने वीरांगना एवं शहीद के परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा परिवार के साथ समय बिताया।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने गांव में स्थापित शहीद ग्रेनेडियर मोडाराम खटकड़ की प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनकी वीर गाथा को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी।


Subscribe Now