BREAKING NEWS

मेदिनीपुर में कैंडल मार्च, दोषियों को सख्त सजा की मांग

मेदिनीपुर में कैंडल मार्च, दोषियों को सख्त सजा की मांग


मेदिनीपुर। बारुईपुर में एक नाबालिग के सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में तथा पुलिस की कथित निष्क्रियता के खिलाफ मेदिनीपुर शहर कांग्रेस की ओर से सोमवार देर शाम मोमबत्ती जलाकर मौन मार्च का आयोजन किया गया।

जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ यह मौन मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गांधी प्रतिमा के निकट जाकर समाप्त हुआ। हाथों में मोमबत्तियां लेकर कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपितों को कड़ी सजा देने तथा घटना की निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच कराने की मांग की।

मौन मार्च का नेतृत्व मेदिनीपुर शहर कांग्रेस के प्रभारी एवं पार्षद मोहम्मद सैफुल ने किया। इसके अलावा शुभाशीष पंडा, संजीव शीट, अनिरुद्ध बनर्जी, चिरंजीत भौमिक, युवा नेता अहमद हुसैन सहित कांग्रेस के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Subscribe Now