सेना भर्ती निदेशक कर्नल शैलेष कुमार के अनुसार आज की भर्ती प्रक्रिया का नेतृत्व एआरओ अमेठी के भर्ती निदेशक कर्नल सुनील मोर ने किया।
सेना और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे आयोजन की सघन मॉनिटरिंग की, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित बनी रहे। भर्ती स्थल पर युवाओं में सेना में शामिल होने को लेकर जोश और उत्साह देखने को मिला। चयनित अभ्यर्थियों को अब अगले चरण की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि भर्ती रैली का अगले चरण में गुरुवार 20 नवंबर को वाराणसी जिले के राजातालाब, पिंडरा और सदर तहसीलों के 1152 अभ्यर्थी शामिल होगे। इसके लिए तैयारी पूरी हो गई हैं।











