संगठन के लिए प्रण और प्रशिक्षण अनिवार्य : रेखा गुप्ता

संगठन के लिए प्रण और प्रशिक्षण अनिवार्य : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत रविवार को नई दिल्ली एवं करोल बाग जिलों के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित किया।

रेखा गुप्ता ने कहा कि किसी भी संगठन के लिए प्रण और प्रशिक्षण दोनों अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वह प्रक्रिया है, जो कार्यकर्ता के भीतर वैचारिक स्पष्टता और कार्यकुशलता विकसित करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही वह धुरी है, जो संगठन के विचारों और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाता है। जब कार्यकर्ता प्रशिक्षित और संकल्पित होता है, तब राष्ट्र निर्माण का संकल्प सिद्ध होता है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के कोने-कोने तक विचारधारा का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। अंग, बंग और कलिंग से लेकर गंगोत्री से गंगासागर तक, हर ओर सेवा और सुशासन का कमल खिला हुआ है। यह भाजपा के लाखों निष्ठावान कार्यकर्ताओं के समर्पण और अटूट परिश्रम का ही परिणाम है।

इस अवसर पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बब्बर सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe Now