जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, महिलाओं समेत 11 घायल

जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, महिलाओं समेत 11 घायल
महिलाओं समेत दोनों पक्षों के घायलों को पुलिस ने कराया मेडिकल

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और पत्थर चलने से 11 लोग घायल हो गए। गुरुवार को घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के मांचा गांव में छिद्दु अली और शहीद अली में जमीनी विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पहले पथराव किया, फिर लाठी और डंडे से जमकर मारपीट की। मारपीट में छिद्दू अली, इब्रे अली, एजाज अली, जायज अली, अरसद अली गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से शहीद अली, शबनम बानो, सहादत अली, अबरार अली, तवरेज अली समेत 11 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस से घायलों को मौदहा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

मौदहा कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से घायल लोगों का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही निरोधात्मक कार्रवाई कराई जा रही है। बताया कि घटना की तहरीर लेकर वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

Subscribe Now