एनएच 31 के किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

एनएच 31 के किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
भागलपुर। जिले के नवगछिया में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के किनारे मंगलवार को एक खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल का मंजर बेहद भयावह बताया जा रहा है, जहां हाईवे से लेकर पास के केला खेत तक खून ही खून बिखरा पड़ा है।

आशंका जताई जा रही है कि मौके पर जमकर हाथापाई हुई है, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई है और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस शव के शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।

Subscribe Now