BREAKING NEWS

श्रीरामपुर में भाजपा की सांगठनिक बैठक, भूपेंद्र यादव रहे मौजूद

श्रीरामपुर में भाजपा की सांगठनिक बैठक, भूपेंद्र यादव रहे मौजूद
हुगली। भाजपा के श्रीरामपुर सांगठनिक जिला कार्यालय में गुरुवार को एक विशेष सांगठनिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में देश केंद्रीय मंत्री एवं पश्चिम बंगाल में भाजपा चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश भाजपा के संयुक्त महासचिव संगठन सतीश ढोंड, प्रदेश भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी, जोनल कन्वेनर मनोज पांडेय, श्रीरामपुर सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष सुमन घोष, उपाध्यक्ष शशि सिंह झा, उपाध्यक्ष राजेश सिंह सहित कई प्रमुख भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में श्रीरामपुर सांगठनिक जिले में भाजपा के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

Subscribe Now