देवघर : डीसी के निर्देश पर जिले में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के साथ-साथ कोविड नियमों के शत प्रतिशत अनुपालन के उद्देश्य से जिला प्रशासन के अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा लगातार विभिन्न चौक चौराहों पर सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज टॉवर चौक पर जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार व सुरक्षाकर्मियों के द्वारा वहाँ आवागमन करने वाले लोगों को मास्क पहनने हेतु जागरूक किया गया एवं वैसे लोग जो बिना मास्क पहने हुए पाये गये उनके विरुद्ध अर्थदंड भी लगाया गया। साथ हीं बेवजह सड़क पर घूम रहे लोगों से अपील की गयी कि वे बेवजह इधर- उधर न घूमें एवं अपने घरों में हीं सुरक्षित रहें। अत्यावश्यक कार्य होने पर हीं घर से बाहर निकलें एवं मास्क, हैण्ड ग्लव्स, सैनिटाइजर तथा सामाजिक दूरी का अनिवार्य रूप से पालन करें। साथ हीं जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी द्वारा लोगों से अपील की गयी कि वर्तमान में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी लोग सजग रहें एवं कोविड गाईड लाइन का सख्ती से पालन करें एवं सुरक्षित रहें।
कोविड नियमों के अनुपालन को लेकर जागरूकता सह अर्थदंड अभियान
May 20 2021 11:21PM
1 मिनट का रीड
255377
3





