जींद। अलेवा थाना पुलिस ने जमीन विवाद के चलते मारपीट करने तथा फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के दस आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
गांव दुड़ाना निवासी होशियार सिंह ने गत 12 मई को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा तथा बेटी विदेश में रहते हैं। उसने गांव के मलकियत तथा बलजीत से जमीन खरीदी थी। शाम को बलजीत कुछ बदमाशों को लेकर खेत में पहुंचा और कब्जा करने की नियत से खेत मेड काटने लगा। उसी दौरान उसका भाई कुलदीप भी आ गया और का विरोध किया। आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की और उसके भाई कुलदीप पर फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों तथा पुलिस मौके पर पहुंचते देख आरोपित फरार हो गए।
अलेवा थाना पुलिस ने होशियार सिंह की शिकायत पर बलजीत, कर्ण, हर्षदीप, गुरलाल को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने, शस्त्र अधिनियम, मारपीट करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित गुरलाल, बलजीत, अवतार, गुरदीप, गुरजीत, गुरप्रीत, हर्षदीप, कर्णदीप, रोहित, सूरज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। बुधवार को जानकारी देते हुए अलेवा थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि जनलेवा हमला करने के मामले में दस आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
जींद : फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के दस आरोपित काबू
May 13 2026 11:34AM
2 मिनट का रीड
251630
12





