BREAKING NEWS

logo

औरैया में अन्नपूर्णा भवन निर्माण का कार्य पिछड़ा, लालपुर में मेला लगाने के निर्देश


-लालपुर में मेला लगाने के निर्देश

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाग्यनगर विकासखंड के ग्राम लालपुर में वृहद मेला आयोजन के निर्देश दिए। यह निर्देश उन्होंने जूम मीटिंग के दौरान संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में सामाजिक पेंशन योजनाएं, कन्या सुमंगला, पात्र गृहस्थी, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला, सौभाग्य योजना सहित अन्य योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएं, ताकि ग्रामीणों को एक ही स्थान पर लाभ मिल सके। मेला आयोजन की जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी भाग्यनगर को सौंपी गई।

जिलाधिकारी ने अन्नपूर्णा भवन निर्माण के लिए चिन्हित ग्रामों में उपयुक्त भूमि चयन न होने पर नाराजगी जताई और जलभराव व मार्ग की समस्या वाले स्थलों के स्थान पर वैकल्पिक भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जीरो पॉवर्टी योजना, फॉर्मर रजिस्ट्री, क्रॉप सर्वे, मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना तथा अन्य लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही आईजीआरएस व सीएम हेल्पलाइन में कम संतुष्टि प्रतिशत वाले विभागों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत भी दिए।

Subscribe Now