सारण। पुलिस की सक्रियता और नियमित गश्ती के चलते परसा थाना क्षेत्र के अंजनी बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में चोरी का एक बड़ा प्रयास विफल हो गया।
अज्ञात चोरों ने शनिवार तड़के करीब 03:30 बजे एटीएम को काटने और चोरी करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई के कारण वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने तत्काल घटनास्थल का दौरा किया।
अधिकारियों ने पूरे स्थल का गहन निरीक्षण किया और इस असफल प्रयास से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद वरीय पुलिस अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिनमें घटना की गहराई से जांच करना। दोषियों की तेजी से पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना। भविष्य में ऐसे अपराधों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाना।
परसा थाना पुलिस टीम ने अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी शुरू कर दी है। इसके अतिरिक्त, घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।
सारण पुलिस ने एक बार फिर दोहराया है कि वह क्षेत्र में अपराधियों के किसी भी मंसूबों को नाकाम करने और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
एटीएम लूट का प्रयास विफल, एसएसपी, एसपी ग्रामीण ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
Nov 29 2025 3:20PM
2 मिनट का रीड
241637
2











