logo

एआईएसजीईएफ के तीसरी बार अध्यक्ष बने सुभाष लांबा


चंडीगढ़। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ (एआईएसजीईएफ) के सम्मेलन में हरियाणा के सुभाष लांबा को लगातार तीसरी बार सर्व सम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना

गया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महासचिव कृष्ण कुमार नैन को सचिव मंडल सदस्य निर्वाचित किया गया है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जरनैल सिंह, उप महासचिव संदीप सांगवान और आडिटर मुकेश खर्ब को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया है। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों से 10 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 10 सचिव चुने गए हैं।

सम्मेलन के समापन पर लांबा ने कहा कि ट्रेड यूनियन और कर्मचारी संघों के आह्वान पर होने वाली 12 फरवरी की राष्ट्रीय आम हड़ताल अहम होगी। इसके बाद 26 फरवरी को अखिल भारतीय मांग दिवस मनाया जाएगा। इस दिन देशभर में धरने, प्रदर्शन व गेट मीटिंग का आयोजन किया जाएगा और लंबे एवं निर्णायक आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।

Subscribe Now