फर्रुखाबा। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वेटर की मौत हो गई।
कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने साेमवार काे बताया कि सड़क हादसे में जिस युवक की मौत हुई है, उसकी पहचान हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पांडे पुरवा का निवासी सोनू (32) के रूप में हुई है। वह रोहिला चौराहे स्थित काका होटल में वेटर था। परिजनों के अनुसार, सोनू रात आठ बजे गमा देवी होटल पर अपने ताऊ तेजराम से मिलने गया था। इसके बाद देर रात दो बजे वह पैदल अपने चाचा हिमांशु से मिलने स्वाती ढाबा, गैसिंगपुर जा रहा था। ग्राम बनपोई के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर जितेंद्र यादव ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल ने बताया कि सोनू चार भाइयों में सबसे बड़ा था। सोनू के पिता विजय शंकर व भाई भी होटल में वेटर हैं। उप निरीक्षक अखिलेश कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।