BREAKING NEWS

1475 पीस प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ दो युवक गिरफ्तार, बुलेट बाइक जब्त

1475 पीस प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ दो युवक गिरफ्तार, बुलेट बाइक जब्त
सुपौल,। शहर में पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उनके पास से 2 एमएल के कुल 1475 पीस इंजेक्शन और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक संदिग्ध सामान के साथ इलाके से गुजर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।गिरफ्तार युवकों की पहचान रणवीर कुमार और रजनीश कुमार के रूप में हुई है। रणवीर कुमार खरेल पुरनवास वार्ड-16 के निवासी बताए गए हैं, जबकि रजनीश कुमार नयानगर सितुहर वार्ड-05 के रहने वाले हैं।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में 2 एमएल इंजेक्शन बरामद किया। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बुलेट मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया। बरामद इंजेक्शन किस प्रयोजन के लिए लाए जा रहे थे, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Subscribe Now