BREAKING NEWS

प्रतापगढ़ जेल भेजे गए 13 में से सात किन्नर पाए गये एचआईवी संक्रमित

प्रतापगढ़ जेल भेजे गए 13 में से सात किन्नर पाए गये एचआईवी संक्रमित
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिला की जेल भेजे गए 13 में से सात किन्नर एचआईवी संक्रमित पाए गये हैंँ।इन किन्नराें में एक पुरुष भी शामिल है। बुधवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद जिला जेल में हड़कंप मच गया है। जेल प्रशासन ने सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रोटोकॉल को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

​जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी बताया कि यह ​पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के अचलपुर का है, जहां रविवार को किन्नरों के दो गुटों- मिस्बा और अंजलि के बीच वर्चस्व को लेकर हिंसक झड़प हुई थी। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

​जेल मैनुअल के तहत जब आरोपिताें का मेडिकल परीक्षण और एचआईवी टेस्ट कराया गया, तो नतीजे चौंकाने वाले थे। प्रारंभिक स्क्रीनिंग में सात किन्नरों में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई है। पुष्टि के लिए उनके ब्लड सैंपल को विस्तृत जांच के लिए लैब भेजा। फिलहाल, सभी संक्रमितों को अन्य कैदियों से अलग आइसोलेशन बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है।

मेडिकल जांच के दौरान किन्नराें के समूह में एक व्यक्ति पूर्ण रूप से पुरुष पाया गया, जो वेश बदलकर किन्नरों के साथ रह रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह लंबे समय से इसी समुदाय से जुड़ा हुआ है।

Subscribe Now