BREAKING NEWS

डीजे लदा वाहन पलटने से एक की मौत, दो घायल

डीजे लदा वाहन पलटने से एक की मौत, दो घायल
बेगूसराय। राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच)-31 के बेगूसराय-खगड़िया फोरलेन खंड पर गुरुवार की रात डीजे वाहन पलटने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो युवक घायल हो गए हैं।
घटना लाखो सहायक थाना क्षेत्र के लाखो साईं मंदिर टर्निंग के समीप की है। मृतक युवक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा निवासी रामप्रकाश राम के पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रोहित कुमार डीजे चलाने वाले मजदूर का काम करता था। गुरुवार की रात वह डीजे लेकर सूजा से बारात के साथ जा रहा था। इसी दौरान साईं मंदिर के समीप डीजे लदा वाहन अनियंत्रित होकर फोरलेन के किनारे गड्ढे में पलट गया।
जिसमें मौके पर ही रोहित की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया तथा आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Subscribe Now