BREAKING NEWS

स्वर्ण पदक जीतने वाली अस्मिता डे को लॉकेट चटर्जी का बधाई संदेश

स्वर्ण पदक जीतने वाली अस्मिता डे को लॉकेट चटर्जी का बधाई संदेश

कोलकाता।

कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रचते हुए भारत की पहली जूडो खिलाड़ी के रूप में स्वर्ण पदक जीतने वाली अस्मिता डे को देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। इसी क्रम में भाजपा सांसद लॉटकेट चटर्जी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं।

शनिवार को लॉटकेट चटर्जी ने अपने संदेश में लिखा कि अस्मिता डे ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की पहली जूडो खिलाड़ी के रूप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने इस शानदार उपलब्धि के लिए अस्मिता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि अस्मिता की यह उपलब्धि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है और एक बंगाली बेटी ने विश्व मंच पर देश का नाम रोशन कर भारत का सिर और ऊँचा कर दिया है।

अस्मिता डे की इस ऐतिहासिक जीत के बाद खेल जगत, राजनीतिक हस्तियों और आम लोगों की ओर से लगातार उन्हें शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।

Subscribe Now