मेलबर्न में देशभक्ति के रंग में हुआ पीएम मोदी का भव्य स्वागत

मेलबर्न में देशभक्ति के रंग में हुआ पीएम मोदी का भव्य स्वागत

नई द‍िल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न में भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी को देखकर लोग उत्साह‍ित नजर आए और पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

प्रधानमंत्री मोदी का मेलबर्न में भारतीय समुदाय के लोगों ने गर्मजोशी भरा स्वागत क‍िया। इंतजार कर रहे लोगों ने जैसे ही उन्हें देखा तो उनकी खुशी का ठि‍काना नहीं रहा। इस दौरान लोगों ने 'भारत माता की जय' और 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए।

 कार्यक्रम में उपस्‍थित कलाकारों ने 'मां तुझे सलाम' और 'वंदे मातरम' की धुनों से प्रधानमंत्री का स्‍वागत क‍िया। इस दौरान मह‍िला कलाकारों ने श‍िव भक्‍ति‍ गीत से जुड़ी नृत्‍य प्रस्‍तुति‍ प्रस्‍तुत की। इस मौके पर पीएम मोदी लगातार ताली बजाते हुए कलाकारों का हौसला बढ़ाते रहे। उन्होंने सभी कलाकारों का आभार भी जताया। 

 विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेलबर्न पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी और खास अंदाज में स्वागत किया गया।

 प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ तीसरे वार्षिक शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान वे कई लोगों और संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे, ताकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत किया जा सके।

'' प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर बताया, ''मैं ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंच गया हूं। यह दौरा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देगा। मुझे प्रधानमंत्री अल्बनीज के साथ होने वाली बातचीत का इंतजार है।

 इस दौरान मुझे भारतीय समुदाय के लोगों से मिलने का भी मौका मिलेगा, जो भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी की एक अहम ताकत हैं।" प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं।

 वह ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के निमंत्रण पर मेलबर्न की यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा से भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिलने की संभावना है। यहां प्रधानमंत्री मोदी अपने समकक्ष अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा, वह ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल सैम मोस्टिन से भी मुलाकात करेंगे।

Subscribe Now