BREAKING NEWS

इस्माइल बाघेई बोले- ब्रिक्स में भारत संग बातचीत को देंगे गति

इस्माइल बाघेई बोले- ब्रिक्स में भारत संग बातचीत को देंगे गति

नई द‍िल्‍ली। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने मंगलवार को भारत के साथ ईरान के बेहतर संबंधों को ज‍िक्र क‍िया। उन्‍होंने बिश्केक में राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ हुई प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात के बारे में बताते हुए कहा क‍ि भारत के साथ हमारे विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे संबंध हैं।

बाघेई ने कहा क‍ि हम 'ब्रिक्स' शिखर सम्मेलन में होने वाली मुलाकात का लाभ उठाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में भारत के साथ बातचीत और विचार-विमर्श को आगे बढ़ाएंगे। भारत में ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में इस्माइल बाघेई के बयान का एक वीड‍ियो साझा क‍िया। इस्माइल बाघेई ने कहा, "राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बिश्केक में जिन नेताओं से मुलाकात की, उनमें भारत के प्रधानमंत्री भी शामिल थे। 

भारत के साथ हमारे संबंध बहुत पुराने, ऐतिहासिक और सभ्यतागत रिश्तों पर आधारित हैं और हम भारत के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देते हैं।'' उन्‍होंने कहा क‍ि भारत शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) और 'ब्रिक्स' दोनों का सदस्य है। यह उन देशों में से एक हैं, जिनके साथ हमारे विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे संबंध हैं। 

खासकर व्यापार और आर्थिक सहयोग के क्षेत्र में। उन्‍होंने बताया क‍ि ईरान और भारत के बीच होने वाली चर्चाओं में आमतौर पर कई मुद्दों पर बात होती है। इनमें चाबहार बंदरगाह भी शामिल है, जो दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है। इस दौरान ईरानी प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने भारत में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का भी ज‍िक्र क‍िया।

 बाघेई ने कहा, ''ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से मिलने वाले अवसर का हम निश्चित रूप से उपयोग करेंगे, ताकि आपसी हितों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में भारत के साथ बातचीत और विचार-विमर्श को आगे बढ़ाया जा सके। जैसा कि मैंने कहा, भारत के साथ हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं और लगातार आगे बढ़ रहे हैं।"

Subscribe Now