बीजिंग18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आयोजन के पूर्व चाइना मीडिया ग्रुप के अधीन सीजीटीएन ने विश्व के 41 देशों के नेटिजनों के बीच एक जनमत सर्वेक्षण किया।
25 से 34 वर्ष के आयु वर्ग में लोगों की मान्यता सर्वाधिक है, जो 66.6 प्रतिशत तक पहुंची।
उल्लेखनीय बात है कि दक्षिण-दक्षिण सहयोग के वित्तीय आधार के नाते नए विकास बैंक ने कुल 139 परियोजनाओं की मंजूरी दी है और कर्ज की कुल धनराशि 42 अरब 90 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक पहुंची।
इस सर्वे में 65.6 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने ब्रिक्स देशों द्वारा अपनी मुद्रा के भुगतान और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा व्यवस्था के विविधिकरण को बढ़ाने की कोशिशों का सकारात्मक मूल्यांकन किया।





