लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शनिवार को एक अंग्रेजी शराब की दुकान में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुकान संचालक की तहरीर पर शिकायत दर्ज कर संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि जो कोई भी इसमें संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक, इस पूरे विवाद की शुरुआत शनिवार रात को हुई थी, जब कैशियर और दुकान के बीच स्थित कैंटीन संचालक संजय यादव के बीच तीखी बहस हो गई थी। इसके बाद बहस का यह दायरा इतना बढ़ गया कि कैंटीन संचालक संजय यादव ने बुरा अंजाम भुगतने धमकी दी, लेकिन धमकी के दौरान उसने किसी व्यक्ति विशेष का जिक्र नहीं किया था। बहस के बाद सभी अपने-अपने घर चले गए।
सभी को लगा कि अब मामला ठंडे बस्ते में जा चुका है, तो अब इसे ज्यादा तूल देना सिर्फ समय की बर्बादी है और कुछ नहीं, लेकिन जैसे ही सुबह दुकान संचालक मनीष जायसवाल ने दुकान खोली तो अंदर का मंजर हैरान कर देने वाला था। दुकान के बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की थी। दुकान को काफी नुकसान पहुंचाया गया था। अंदर की तस्वीर को देखकर यह साफ हो रहा था कि सब कुछ साजिशन किया गया है।
इतना ही नहीं, क्षति पहुंचाने वाले लोगों ने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी नुकसान पहुंचाई और सीडीआर अपने साथ ले लगे। इससे यह साफ जाहिर होता है कि आरोपी खुद की पहचान को गुप्त रखना चाहते थे, वो नहीं चाहते थे कि पुलिस को उनके बारे में भनक लगे और इसी के तहत उन्हें सबसे पहले सीसीटीवी फुटेज को नष्ट किया।
फिलहाल, पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल की स्थिति का जायजा लेकर पूरी वस्तुस्थिति को समझने का प्रयास कर रही है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि इस घटना में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।





