फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को आजमगढ़ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 11 यात्री घायल है, जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया।
थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत आगरा-लखनऊ पर शुक्रवार को उस समय चीख पुकार मच गई। जब खड़े ट्रक में एक तेज रफ्तार बस पीछे से जा भिड़ी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।दुर्घटना में बस चालक जय प्रकाश निवासी सुल्तानपुर समेत 10 सवारियां घायल हो गई हैं। बस में लगभग 45 सवारियां बैठीं थी। यात्रियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी मिलने पर यूपीडा की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना में घायल 10 लोगों को इलाज के लिए शिकोहाबाद के संयुक्त अस्पताल भिजवाया। वही, चालक जयप्रकाश की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने से हादसे की बात सामने आई है।
पुलिस ने दुर्घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बस को हटाकर यातायात सुचारू कराया है। घायलों में जयप्रकाश पुत्र रामभुवन सुल्तानपुर (ड्राइवर), सोनू टांडा आंबेडकरनगर, आरव पुत्र प्रदीप गधवल सुल्तानपुर, रीनू पत्नी कृष्ण कुमार पदमपुर सुल्तानपुर, ममता, रिषभ, बसराजी, प्रियंका, वंदना, खुशी आदि है। पुलिस घटना की जांच कर कार्यवाही कर रही है।
लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक से भिड़ी स्लीपर बस, 11 यात्री घायल
Jun 19 2026 10:42AM
2 मिनट का रीड
192482
15





