logo

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली,अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार


शाहजहांपु। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में थाना चौक कोतवाली क्षेत्र में बीती देर रात पुलिस और मोटरसाइकिल सवार बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार ने गुरुवार को बताया कि बीती देर रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश मोटरसाइकिल से किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से शहर की आने वाले है। जिसपर प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार ने पुलिस टीम के साथ न्यू सिटी ककरा खुर्द रोड तिराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच पुलिस टीम को मोटरसाइकिल से दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवार भागने लगे। लेकिन उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई। टीम ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बदमाशो की ओर से की गई फायरिंग में एक गोली उपनिरीक्षक रणजीत बहादुर सिंह के हाथ के पास से निकल गई। गनीमत रही गोली उनको लगी नही। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्यवाही की और एक बदमाश गोली लगने से घायल होकर गिर गया।जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।

एसपी सिटी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश थाना निगोही क्षेत्र के मोहल्ला ककरा का रहने वाला भूरे उर्फ भूरिया है और इसके विरुद्ध कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। बदमाश के पास से एक अवैध असलहा और कारतूस बरामद हुआ है। घायल बदमाश को उपचार के लिए राजकीय मेडकिल कॉलेज में भर्ती कराया है।

Subscribe Now