लखनऊ : भारत के रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह शुक्रवार को लखनऊ पहुँचे। चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी समेत कई भाजपा नेताओं ने रक्षामंत्री का स्वागत किया।
इसके बाद केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व्यापारी नेता स्व० अशोक मोतियानी के आवास पहुंचकर गोलोकवासी पुण्यात्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके परिजनों से मिलकर सान्त्वनां दी। इसके बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शिव शांति आश्रम साहिब के समर्पित सेवाधारी पूज्य स्व० दर्शन लाल के आवास पहुंचकर गोलोकवासी पुण्यात्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किया।





