BREAKING NEWS

लापता किशोर का शव तालाब में मिला, जांच में जुटी पुलिस

लापता किशोर का शव तालाब में मिला, जांच में जुटी पुलिस
हमीरपुर : उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सिसोलर थाना क्षेत्र स्थित सिसोलर कस्बे में लापता 13 वर्षीय किशोर का शव गुरुवार को तालाब में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

कस्बा निवासी रामबाबू खेंगर का 13 वर्षीय पुत्र प्रकाश बुधवार दोपहर अपने कुछ साथियों के साथ घर से निकला था। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

 तलाशी के दौरान तालाब किनारे प्रकाश की चप्पलें मिलीं, जिससे किसी अनहोनी की आशंका जताई जाने लगी। रात में अंधेरा और तालाब के आसपास झाड़ियां होने के कारण खोज अभियान में कोई सफलता नहीं मिल सकी। गुरुवार को ग्रामीणों ने तालाब में एक शव उतराता हुआ देखा और इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पहचान की गई। परिवार ने बताया कि प्रकाश तीन भाईयाें में मंझला था। उसका बड़ा भाई विकास कक्षा 11 का छात्र, जबकि छोटा भाई प्रभात कक्षा 7 में पढ़ता है। पिता रामबाबू मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार के पास लगभग चार बीघा कृषि भूमि भी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Subscribe Now