उप मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा कि सपा अब पूरी तरह मोतियाबिंद का शिकार हो चुकी है। उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
दिखाई नहीं देते जो न केवल दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं, बल्कि देश के 140 करोड़ से अधिक लोगों के दिलों में बसते हैं। इसका कारण यह है कि जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण और गुंडागर्दी की चाशनी में लिपटे उनके कथित समाजवाद ने समाजवाद के नाम पर ‘लठैतवादियों’ की फ़ौज खड़ी कर ली है।





