कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के सचिव शैलेश बगोली ने दोनों नियुक्तियों से संबंधित अधिसूचनाएं जारी कीं। अधिसूचनाओं के अनुसार सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गजेन्द्र जोशी को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष और डॉ. हेम चन्द्र पाण्डेय को आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।
दोनों नियुक्तियां संविधान के अनुच्छेद 316(1) के तहत राज्यपाल की ओर से प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई हैं। उनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से छह वर्ष अथवा 62 वर्ष की आयु पूरी होने तक, जो भी पहले हो, रहेगा।





