BREAKING NEWS

NEET UG 2026: रोहित और चित्रांश ने बढ़ाया बीकानेर का गौरव

NEET UG 2026: रोहित और चित्रांश ने बढ़ाया बीकानेर का गौरव

बीकानेर। राष्ट्रीय पात्र प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 के घाेषित परिणामाें में एलन के विद्यार्थियाें ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। संस्थान के विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया रैंक में शानदार स्थान प्राप्त कर बीकानेर शहर का गाैरव बढ़ाया है।

एलन बीकानेर के एकेडमिक हेड पवन कस्वां ने मीडिया के समक्ष दाेनाें विद्यार्थियाें का मुंह मीठा कराते हुए पत्रकाराें काे बताया कि राेहित सारण ऑल इंडिया रैंक 226 तथा कैटेगरी रैंक 56 प्राप्त कर बीकानेर सिटी टाॅपर बने वहीं चित्रांश दाधीच ऑल इंडिया रैंक 253 एवं कैटेगरी रैंक 169 के साथ बीकानेर सिटी द्वितीय टाॅपर रहे।

 कस्वां ने बताया कि नीट यूजी 2026 में एलन बीकानेर के 13 विद्यार्थियाें ने 600 प्लस अंक प्राप्त किए, जबकि लगभग 40 विद्यार्थियाें ने 562 से अधिक अंक अर्जित कर संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा काे कायम रखा। इसके साथ ही हिन्दी मीडियम स्टूडेंट्स में रिषभ गिरिराज शर्मा, संजना बिश्नोई, शिल्पा सहित अन्य स्टूडेंट्स ने बेहतर परफोर्म किया है।

Subscribe Now