रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, इन 6 राशि वालों को रहना होगा सावधान

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, इन 6 राशि वालों को रहना होगा सावधान
अगस्त महीने के 28 तारीख को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जो की बेहद खास है, क्योंकि इस दिन सावन का पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन है। पर आपको बता दे खगोलीय गणना के अनुसार या चंद्र ग्रहण आंशिक चंद्रग्रहण होगा जिस वजह से भारत में दिन के समय होने के कारण यह कारण भारत में नहीं दिखाई देगा। पर फिर भी कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको बता दे चंद्र ग्रहण भारत के समय अनुसार 6:54 से शुरू होकर दोपहर के 12:32 तक रहेगा। ग्रहण का मुख्य समय सुबह 8:04 से 11:22 ही रहेगा। सुबह के समय होने की वजह से भारत में दिखाई नहीं देगा जिस वजह से सूतक काल लागू होने लेकर मान्यता नहीं है।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लगने वाले इस ग्रहण के कारण 6 विशेष राशियों को थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी गई है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि, मेष राशि, मिथुन राशि, कन्या राशि, धनु राशि और सिंह इन सबों को सावधानी बरतने की जरूरत है। इन राशि के लोग जल्दी बाजी में कोई फैसला ना ले, किसी को उधार देने से बचे, कार्य स्थल पर किसी से बहस ना करें वरना मतभेद की स्थिति बन सकती है इसके साथ ही अगर आप प्रेम में है तो अपने पार्टनर से भी झगड़ा करने से बचे वरना संबंधों में गलतफहमी पैदा हो सकती है। हालांकि भारत में इस चंद्र ग्रहण का ज्यादा प्रभाव नहीं बढ़ रहा है जिस वजह से आप अपने रोजाना के नियम अनुसार पूजा पाठ करें और बिना सोचे समझे कोई भी फैसला ना ले और विवादों से दूर रहे।

धनु राशि: स्वास्थ्य और मानसिक तनाव में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आर्थिक लेन-देन में जल्दबाजी से बचें।
सिंह राशि: रिश्तों और व्यापारिक साझेदारी में गलतफहमियां हो सकती हैं। बातचीत के दौरान संयम बनाए रखें।
कन्या राशि: विरोधी या गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मेष राशि: धन हानि के योग बन सकते हैं, इसलिए बड़ा निवेश करने से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
कुंभ राशि: यह ग्रहण इसी राशि में लग रहा है, इसलिए मानसिक अशांति और भ्रम की स्थिति बन सकती है। कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें।

Subscribe Now