BREAKING NEWS

logo

राष्ट्रपति ने गुरु रविदास जयंती की शुभकामनाएं दीं


नई दिल्ली, 23 फरवरी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को गुरु रविदास की जयंती की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संत रविदास आध्यात्मिक ज्ञान के प्रतीक थे।

राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा है, “मैं गुरु रविदास की जयंती के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।” राष्ट्रपति ने देशवासियों से गुरु रविदास की की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान का आह्वान किया।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि संत रविदास आध्यात्मिक ज्ञान के प्रतीक थे। उन्होंने अपना जीवन आस्था और भक्ति के साथ मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने जातिगत और सामाजिक भेदभाव को दूर करने के लिए संघर्ष किया। गुरु रविदास ने भक्ति के माध्यम से समाज में समरसता लाने का प्रयास किया। उन्होंने शांति, सहिष्णुता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया।

Subscribe Now