अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के फुनगा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत पयारी क्रमांक-1 गांव में रविवार-सोमवार की रात कच्चे मकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
फुनगा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत पयारी क्रमांक-1 गांव निवासी ललुआ चौधरी के मकान में हुई। देर रात अचानक आग भड़क उठी, जिससे घर में रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। वहीं नुकसान का वास्तविक आकलन अभी नहीं हो पाया है। आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों का आरोप है कि अज्ञात व्यक्तियों ने जानबूझकर आग लगाई गई है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कारणों का अभी पता नहीं
फुनगा पुलिस चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि घटना किसी पुरानी रंजिश का परिणाम हो सकती है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। ग्रामीणों की मदद से सोमवार तड़के लगभग 3 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। सुबह तक की पूछताछ में पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने बताया कि आग पीड़ित के घर से सटे कच्चे मकान में लगी थी।
अनूपपुर: देर रात कच्चे मकान में आग, ग्रामीणों ने 3 घंटे में काबू पाया
Jun 22 2026 9:26AM
2 मिनट का रीड
135732
9





