BREAKING NEWS

logo

धूमधाम से मनाई गई सीता नवमी


खूंटी। विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले मंगलवार को मेन रोड स्थित महावीर मंदिर में मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बहनों ने मंगलवार को सीता नवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया। सुबह नौ बजे से पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने श्रृगार पूजा की और महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर पूर्णकालिक संगठन मंत्री उमेश मांझी ने कई मधुर भजन प्रस्तुत किये।

मौके पर मातृशक्ति संयोजिका सीमा देवी ने कहा कि युवतियों

की कई लव जिहाद जैसे कई समस्याओं का सामना कर रही हैं। कार्यक्रम प्रमुख पल्वी किरण ने पहलगाम की घटना की निंदा करते हुए कहा कि हम अपने घर-आंगन में भी सुरक्षित नहीं हैं। हमारे देश में रह रहे ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनका आर्थिक बहिष्कार करना चाहिए। उनकी दुकानों को हमें कुछ भी खरीदारी नहीं करनी चाहिए। माता सीता और रामायण के बारे में रूपा देवी, शांति देवी, अंबिका देवी ने जानकारी दी। मंच संचालन विहिप अध्यक्ष एमपी सिंह ने किया। मौके पर विरेन भगत, मनोज वर्मा, प्रीतम जयसवाल, सीमा देवी, मीना देवी, पल्लवी किरण, रुपा देवी, शांति देवी, देवंती देवी, अंबिका देवी, उषा जयसवाल, फुलेश्वरी देवी, संगीता देवी, ज्योति देवी, बैजंती देवी, दमयंती देवी, सुनिता देवी, दीपू देवी, दुलारी देवी, पिंकी देवी, रेणु देवी, मालती, फुलमती, संजुू माधुरी, रूपा, आरिद उपस्थित थे।

Subscribe Now