युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार सुबह लोअर बाजार थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित रतन टॉकीज चौक के पास से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। प्रथम दृष्टया शव देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि युवक कूड़ा-कचरा चुनकर जीवनयापन करता था।

शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची लोअर बाजार थाना पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। थाना प्रभारी के अनुसार पूरे मामले की जांच जारी है।---------

Subscribe Now