logo

लोहरदगा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत कल करेंगे नामांकन


लोहरदगा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत कल करेंगे नामांकन 
रांची: लोहरदगा संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत गुरुवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे गुमला समाहरणालय में पर्चा दाखिल करेंगे। इसके उपरांत टाउन हॉल गुमला में एक आमसभा का भी आयोजन किया गया है।
पर्चा दाखिल एवं नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन,झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर , कांग्रेस विधायक दल एवं ग्रामीण विकास मंत्री के नेता आलमगीर आलम,  वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री बन्ना गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की , शहजादा अनवर शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि दस साल अन्याय काल के खिलाफ आदिवासी, किसान, अल्पसंख्यक सहित तमाम वर्ग एकजुट होकर गुरुवार को लड़ाई की आगाज करेंगे। इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी की भारी मतों से विजयी प्राप्त होगी और देश खुशहाली और तरक्की की ओर अग्रसर होगा।

Subscribe Now