BREAKING NEWS

पाकुड़िया में सबसे अधिक 80 मिलीमीटर बारिश दर्ज

पाकुड़िया में सबसे अधिक 80 मिलीमीटर बारिश दर्ज
रांची : पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पाकुड़ जिले के पाकुड़िया में 80 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। राज्य के जिन अन्य इलाकों में बारिश दर्ज की गई,उनमें नावाडीह में 34 मिमी, पुटकी डीबीसी में 33.4 मिमी, बोकारो थर्मल में 23.2 मिमी, गोविंदपुर डीवीसी में 20.8 मिमी, रामगढ़ में 19 मिमी, तेनुघाट में 17.4 मिमी, पाकुड़ 12.8 मिमी, पंचायत डीवीसी में 11.8 मिलीमीटर, मैथन में 10.6 मिमी और खलारी में 09 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 41 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री लातेहार में रिकॉर्ड किया गया। इधर, मौसम विभाग में राज्य के उत्तर पूर्वी दक्षिण पूर्वी और इससे सटे मध्यवर्ती जिलों में शुक्रवार को बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है।

साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी चेतावनी दी है। इसे लेकर विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Subscribe Now