BREAKING NEWS

विहिप के केंद्रीय सह संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे दो दिवसीय दौरे पर 20 मई को आएंगे रांची

विहिप के केंद्रीय सह संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे दो दिवसीय दौरे पर 20 मई को आएंगे रांची
रांची। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय सह संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे 20 और 21 मई को दो दिवसीय झारखंड प्रवास पर रांची आएंगे। इस दौरान वे संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे और विभिन्न सामाजिक विषयों पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे।

20 मई को रांची के किशोरगंज चौक स्थित विहिप के प्रदेश कार्यालय में प्रांत मातृशक्ति टोली और सामाजिक समरसता विभाग के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श होगा।

अगले दिन 21 मई की सुबह प्रांत कार्यकारिणी बैठक आयोजित होगी, जिसमें प्रांत पदाधिकारी, विभिन्न आयामों के प्रमुख, विभाग मंत्री, विभाग संगठन मंत्री तथा जिलों के प्रभारी शामिल होंगे। इसके बाद उसी दिन शाम 6:30 बजे से महानगर कार्यसमिति एवं महानगर में निवास करने वाले विभाग और प्रांत स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जाएगी।

इस संबंध में विहिप के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय सह संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे अपने प्रवास के दौरान रांची में अन्य विशिष्ट व्यक्तियों तथा सामाजिक समरसता के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस दौरान पटना क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद पांडे भी विनायकराव देशपांडे के साथ उपस्थित रहेंगे।

Subscribe Now