logo

रांची सिविल कोर्ट के समय में बदलाव, नया शेड्यूल 13 अप्रैल से प्रभावी


रांची। रांची सिविल अदालत कोर्ट के कार्य समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। जारी नए टाइम टेबल के अनुसार, 13 अप्रैल (सोमवार) से कोर्ट सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक आधे घंटे का लंच ब्रेक निर्धारित किया गया है।

इस संबंध में न्याययुक्त द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके साथ ही नए समय के अनुसार न्यायिक कार्य संपन्न किए जाएंगे। इस बदलाव का उद्देश्य कार्य व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाना बताया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि रांची सिविल कोर्ट 6 अप्रैल से मॉर्निंग शेड्यूल पर चल रहा था। मॉर्निंग कोर्ट के तहत अदालत का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित था, जबकि सुबह 9 बजे से 9:30 बजे तक भोजनावकाश दिया जाता था।

अब नए आदेश के बाद कोर्ट के समय में आंशिक परिवर्तन करते हुए कार्य अवधि और लंच ब्रेक के समय में संशोधन किया गया है। इससे न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक व्यवस्थित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Subscribe Now