खूंटी। कर्रा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता के स्वजनों ने शनिवार को कर्रा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित संतोष महली (19) को महज कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसके खिलाफ कर्रा थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि पीड़िता एक शादी समारोह में गई थी, जहां उसकी मुलाकात आरोपित से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपित उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
छापेमारी टीम में तोरपा एसडीपीओ विजय कुमार सिंह, कर्रा थाना प्रभारी राजू कुमार, एसआई दीपक कांत कुमार सहित रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार





