logo

विधानसभा चुनाव में 14705 होमगार्ड जवानों की होगी प्रतिनियुक्ति


रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में 14705 होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति होगी। होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति 16 दिनों के लिए होगी। इस संबंध में मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार आईजी अभियान ने होमगार्ड डीजी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है।
लिखे गये पत्र में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए काफी अधिक संख्या में बलों की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता होगी। इसको लेकर झारखंड के सभी जिलों में उपलब्ध कुल 21007 होमगार्ड के जवानों में से 70 प्रतिशत लगभग 14705 होमगार्डों को चुनाव ड्यूटी में प्रतिनियुक्त किया जाना जरूरी है।

किस जिले से कितने होमगार्ड जवानों की होगी तैनाती

रांची में 1355, खूंटी में 436,

गुमला में 633, सिमडेगा में 433,

लोहरदगा में 477, पलामू में 1093,

लातेहार में 505, गढ़वा में 445

हजारीबाग में 488, रामगढ़ में 624, चतरा में 752, कोडरमा में 285

गिरिडीह में 637, धनबाद में 764

बोकारो में 963, देवघर में 449,

जामताड़ा में 356, दुमका में 351,

साहेबगंज में 537, गोड्डा में 449

पाकुड में 353, जमशेदपुर में 949

चाईबासा में 774, सरायकेला में 599 जवान की तैनाती की जाएगी।

Subscribe Now