प्रधानमंत्री मोदी ने दी धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने दी धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 26 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रभावी क्रियान्वयन में उनके योगदान की सराहना की। प्रधानमंत्री ने उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज एक्स पर अपने संदेश में कहा कि केंद्रीयमंत्री धर्मेंद्र प्रधान राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। नई शिक्षा नीति का उद्देश्य भारत को ज्ञान, शिक्षा और नवाचार का वैश्विक केंद्र बनाना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास देश की भावी पीढ़ियों को सशक्त बनाने और भारत को ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार, कौशल विकास, मातृभाषा में शिक्षा, अनुसंधान को बढ़ावा तथा विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप तैयार करने पर विशेष बल दिया जाता रहा है। साथ ही केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कार्यकाल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

Subscribe Now