नई दिल्ली। जल संकट को लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने रविवार को बुराड़ी में मटका फोड़कर प्रदर्शन किया।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र यादव दिल्ली जल बोर्ड बुराड़ी के बाहर आयोजित मटका फोड़ प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने राजधानी में गहराते जल संकट के खिलाफ दिल्ली सरकार की नीतियों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जनता पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान है लेकिन सरकार समस्या के समाधान के बजायल खोखले प्रचार में व्यस्त है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंगेश त्यागी, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सोनी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दिल्ली में जल संकट के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
Jun 7 2026 9:53AM
1 मिनट का रीड
178265
15





