जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटमीसोनार स्थित क्रोकोडाइल पार्क के पीछे आज शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक के पास से महुआ शराब से भरा एक थैला भी बरामद हुआ है। पुलिस शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार भीषण गर्मी और लंबे समय तक पानी नहीं मिलने की वजह से युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
क्रोकोडाइल पार्क के पीछे युवक की लाश मिली, जांच में जुटी पुलिस
May 23 2026 11:11AM
1 मिनट का रीड
121606
14





