Siliguri: पहले पत्नी की ली जान, फिर पति ने उठाया खौफनाक कदम जानकार रह जायेंगे दंग

Siliguri: पहले पत्नी की ली जान, फिर पति ने उठाया खौफनाक कदम जानकार रह जायेंगे दंग
Siliguri Crime: सिलीगुड़ी के भोरर आलो थाना क्षेत्र के आमबाड़ी स्थित भोटपाड़ा इलाके में मंगलवार तड़के एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जहां एक युवक ने कथित तौर पर धारदार हथियार से अपनी पत्नी की हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बता दें घटना में 26 वर्षीय सोनाली विश्वास की मौत हो गई, जबकि उसका पति भवतोष विश्वास गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट है।

सिलीगुड़ी पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह वहां के स्थानीय लोगों ने एक इमारत की छत पर महिला को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। उसके पास एक धारदार हथियार भी मिला। इसके साथ ही कुछ दूरी पर उसका पति भवतोष भी अचेत अवस्था में पड़ा था। इस खबर की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोनाली और भवतोष की शादी लगभग छह महीने पहले हुई थी। और शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच आपसी विवाद शुरू हो गया था। 

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद सोनाली अपने मायके चली गई थी। बीतें सोमवार को भवतोष कथित तौर पर सोनाली को उसके मायके से वापस लाने गया था। इसके बाद दोनों के बीच क्या हुआ और किस परिस्थिति में घटना हुई, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

घटना के बाद पुलिस ने सोनाली के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। वहीं, भवतोष का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की वास्तविक वजह का पता लगाया जाएगा। इसके साथ ही दंपती के बीच पहले से चल रहे विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Subscribe Now