बेंगलुरु: नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में बॉक्सिंग कोच गिरफ्तार

बेंगलुरु: नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में बॉक्सिंग कोच गिरफ्तार
बेंगलुरु। बेंगलुरु स्थित लायंस बॉक्सिंग क्लब से जुड़े कोच को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान रामचंद्र (50) के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले के बारे में पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की (17) पिछले 10 साल से बॉक्सिंग क्लब में ट्रेनिंग ले रही थी, जहां कोच उसे लगातार परेशान करता था और हैरानी की बात है कि यह सिलसिला एक या दो नहीं, बल्कि चार साल तक चलता रहा। आरोपी कभी उसका रास्ता रोक लेता था, तो कभी उसे जबरन कमरे में बुला लेता था और उसके साथ लगातार गलत हरकत करने की कोशिश करता था। 

लड़की जब कोच के इस व्यवहार का विरोध करती थी कि उसे जान से मारने की मारने की धमकी देता था। पुलिस ने बताया कि कोच पीड़िता को धमकीभरे लहजे में कहा था कि अगर उसने इस बारे में अपने माता पिता को बताने की कोशिश की, तो उसे जान से मार दिया जाएगा। लिहाजा उसकी भलाई इसी में है कि वो इन घटनाओं के बारे में किसी के भी साथ कुछ भी साझा नहीं करें। 

 पीड़िता के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से इस तरह की घटनाएं बढ़ गई थीं। ऐसी स्थिति में जब उसे लगा कि अब पानी सिर के ऊपर पहुंच चुका है, तो उसने अपनी मां को आपबीती बताई। इसके बाद उसकी मां ने पुलिस में इस पूरे मामले के बारे में शिकायत दर्ज कराई।

 पीड़िता ने बताया कि 17 मई को जब वो चेन्नई में एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गई थी, तो आरोपी कोच ने उसे कमरे में बुलाकर गलत तरीके से छूने का प्रयास किया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया, तो कोच भड़क उठा और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Subscribe Now