BREAKING NEWS

नवादा के राज आर्यन का कमाल, बैडमिंटन में जीता राज्य स्तरीय खिताब

नवादा के राज आर्यन का कमाल, बैडमिंटन में जीता राज्य स्तरीय खिताब


नवादा। नवादा के बैडमिंटन खिलाड़ी राज आर्यन ने पटना में सोमवार को आयोजित 'सीनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप' में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए चैंपियन के खिताब पर कब्जा किया।

राज आर्यन ने मुजफ्फरपुर के अमृत राज के साथ मिलकर युगल मुकाबले में खिताब अपने नाम कर नवादा जिले का गौरव बढ़ाया है।टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में राज आर्यन और अमृत राज की जोड़ी का सामना पटना के अनुभवी खिलाड़ियों तबरेज और रणवीर सिंह की जोड़ी से हुआ।

राज आर्यन और उनके साथी ने शुरू से ही खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा। शानदार तालमेल और सटीक स्मैश के दम पर नवादा-मुजफ्फरपुर की इस जोड़ी ने पटना के खिलाड़ियों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। उन्होंने सीधे सेटों में 15-9 और 15-9 से जीत दर्ज कर स्टेट चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया

Subscribe Now