अररिया।भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में सुरक्षा के लिहाज से अलर्ट जारी कर दिया गया है। अररिया में जोगबनी नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सशस्त्र सीमा बल के जवान अलर्ट मोड पर हैं। जोगबनी सीमा होकर आने-जाने वाले हर व्यक्ति की गहन जांच हो रही है। वही, सीमा पार करने के लिए पहचान पत्र अनिवार्य कर दिया गया है।
नेपाल सीमा पर विशेष इंतजाम सुरक्षा एजेंसियों ने नेपाल सीमा पर विशेष इंतजाम किए हैं। सभी वाहनों की जांच आधुनिक स्कैनर मशीनों और डॉग स्क्वॉड से की जा रही है। एसएसबी और स्थानीय पुलिस मिलकर सीमा क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं। सीमा पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा बलों ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने को कहा है। अधिकारियों के अनुसार, खुली सीमा होने के कारण यह क्षेत्र संवेदनशील है। सुरक्षा बल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
भारत- नेपाल सीमा के जोगबनी बॉर्डर पर हाई अलर्ट, सशस्त्र सीमा बल और पुलिस ने बढ़ाई चौकसी












