BREAKING NEWS

logo

झारखंड में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची,पीएम मोदी ,अमित शाह ,जेपी नड्डा समेत 40 नाम शामिल


झारखंड में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची,पीएम मोदी ,अमित शाह ,जेपी नड्डा समेत 40 नाम शामिल 
रांची: झारखंड में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। बुधवार को जारी इस सूची के संबंध में केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भी जानकारी दे दी है।  इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित 40 नाम शामिल किए गए हैं। वहीं  इस लिस्ट में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, बिहार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी के अलावा लक्ष्मीकांत वाजपेई, बाबूलाल मरांडी, गीता कोड़ा, सीता सोरेन, भानु प्रताप शाही, नीलकंठ सिंह मुंडा, रणधीर सिंह समेत प्रदेश भाजपा के कई नेता, विधायक और पदाधिकारियों को जगह दी गई है।

Subscribe Now