logo

प्रधानमंत्री मोदी का झारखंड दौरा महज एक चुनावी स्टंट: सुप्रियो भट्टाचार्य


रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के झारखंड दौरे को लेकर कहा कि महज यह एक चुनावी स्टंट है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने झारखंड की जनता से अपना जुड़ाव दिखाने की खूब कोशिश की। उन्होंने लोगों को करमा पर्व की शुभकामनाएं दीं लेकिन वह ये बताना भूल गए की जिस पर्व की वह शुभकामनाएं दे रहे हैं, वो असल में किनका पर्व है। रेल कार्यक्रम में रेल मंत्री नहीं पहुंचे।

भट्टाचार्य सोमवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि रविवार का सरकारी कार्यक्रम पार्टी कार्यक्रम में बदल गया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि को प्रमुखता नहीं दी गई क्योंकि वे सभी जेएमएम के विधायक हैं। कार्यक्रम में भाजपा के नेताओं को प्रमुखता दी गई। इसी जिले में हमारे सरकार के 2-2 मंत्री हैं। लेकिन किसी को भी नहीं बुलाया गया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अब हेमंत सोरेन से डरने लगी है। इसका सबूत है रविवार का कार्यक्रम। आज तक किसी ने नहीं देखा कि किसी प्रधानमंत्री ने चुनाव के कार्यक्रम के लिए 130 किलोमीटर की दूरी को सड़क मार्ग से तय किया हो। केंद्र में मौजूद मोदी की सरकार बैसाखी पर टिकी हुई है। सरना धर्म को लेकर अब तक केंद्र सरकार ने अपनी कोई भी स्थिति साफ नहीं की है। इस पर उन्हें चर्चा करनी चाहिए। हरियाणा ,जम्मू कश्मीर में होने जा रहा विधानसभा चुनाव का नतीजा स्पष्ट दिख रहा है। सिर्फ औपचारिकता बाकी है। उन्होंने कहा कि इस राज्य में भाजपा को विधानसभा चुनाव में हार मिलनी तय है।

Subscribe Now