logo

मुख्यमंत्री से मिले भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के निदेशक


रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से साेमवार काे मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान नामकुम, रांची के निदेशक डॉ अभिजीत कर एवं डॉ निर्मल कुमार, कंसल्टेंट ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के 20 सितंबर को आयोजित होने वाले शताब्दी समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।

उल्लेखनीय है कि संस्थान के शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगी।

Subscribe Now